Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा राला गांव में बाइक से रिश्तेदारी जा रहे व्यक्तियों को विपक्षियों ने मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा राला निवासी फूलचंद्र पुत्र राम खेलावन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को उसके घर में तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसको लेकर उसके रिश्तेदार बम्हरौली निवासी बाबूलाल व कोडर निवासी वीरेंद्र कुमार बाइक से घर आ रहे थे, फूलचंद्र का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव के कुछ विपक्षी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर हुमेंद, पप्पू , चुने व पप्पू की पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।