पुत्री ने पिता पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पिता के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के तकीपुर राला गांव की एक युवती का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर पिता के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के तकीपुर राला निवासी लक्ष्मी उर्फ रानू ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 दिन पहले वह दादा बड़े लाल की तबीयत खराब होने पर चाचा दुर्गा प्रसाद के साथ दादा को देखभाल के लिए गई थी , 27 जनवरी को चाची रानी व बहन सपना के साथ घर लौटी तो उसके पिता उसको गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पिता गौरी शंकर के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *