Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में रविवार को महान संत, समाज सुधारक और समतामूलक समाज के प्रेरणास्रोत संत रविदास तथा संत नरहरि दास सोनार की जयंती श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई गई। सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि संत रविदास और संत नरहरि दास सोनार ने भक्ति आंदोलन के माध्यम से सामाजिक विषमता, छुआछूत और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कर्म, समानता और मानव गरिमा को सर्वोपरि मानते हुए ऐसे समाज की कल्पना की, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अधिकार मिले।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि संत रविदास का संदेश—“मन चंगा तो कठौती में गंगा”—आज भी सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। प्रदेश सचिव शिव शंकर वर्मा ने कहा कि संत नरहरि दास सोनार ने भी श्रम की गरिमा, कारीगर समाज के सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अपने जीवन और उपदेशों से यह साबित किया कि सच्ची भक्ति और समाज सेवा में कोई ऊंच-नीच नहीं होती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने महापुरुषों की जयंतीमनाने का निर्देश देकर संतो के प्रति पार्टी की गहरी आस्था व्यक्त की है। यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने कहा कि दोनों संतों की विचारधारा समाजवादी आंदोलन के मूल्यों—समता, न्याय और बंधुत्व—से गहरे रूप से जुड़ी हुई है। समारोह में उपस्थित नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को बांटने वाली शक्तियां सक्रिय हैं, तब संत रविदास और संत नरहरि दास सोनार के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। पार्टी का मानना है कि सामाजिक न्याय केवल नारे नहीं, बल्कि नीतियों और व्यवहार में उतरना चाहिए। वक्ताओं ने पीडीए को मजबूत करके शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान को सभी वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संतों की जयंती मनाने का वास्तविक अर्थ उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उन्हें व्यवहार में अपनाना है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सुधार की इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, शिव शंकर वर्मा, अमरनाथ सिंह मौर्य,दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव रवि, नाटे चौधरी, राकेश वर्मा, नीरज वर्मा, डॉ राजेश यादव, अनुराधा अम्बेडकर, महबूब उस्मानी, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, देवीलाल, गौरव वर्मा, पिंटू वर्मा, विजय यादव, शिवम् सोनी, रोहित वर्मा, इन्द्रेश वर्मा, संजय, विपिन, तबरेज, जुगल वर्मा, रतन वर्मा, दिलीप चौरसिया, चंद्र जीत, विनय, सऊद अहमद, मृत्युंजय पाण्डेय, कुलदीप यादव, हरिनन्दन, रंग बहादुर पटेल, आदि रहे।