Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर एसआईआर से फार्म 7 भरकर अल्पसंख्यकों का नाम भाजपा के लोगो ने कटवाने के लिये बीएलओ को सौपा है। जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुये कहा कि सरकार की साजिश है कि प्रत्येक बूथ से 20 स लेका 80 नाम अल्पसंख्यकों का काटा जाय। बीएलओ पर अधिकारी व भाजपा के लोग दबाव डाल रहे है। साथ ही बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान कायकर्ताओं ने खाद, पानी, धान क्रय केन्द्र का मामला प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रचंड बहुमत से जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया सफल है लेकिन भाजपा के लोग फार्म 7 भरकर बीएलओ के यहाँ जमा कर अल्पसंख्यकों का नाम काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसे में यह सरकार एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश की जनता को गुमराहा करने का काम रही है। हमारे लाखों मतदाताओं का नाम अनायास ही काटा गया है। जो कि सरासर लोकतंत्र की हत्या है। बैठक में अशोक यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, डॉ शक्ति श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, सुनील पटेल, शैलेष पटेल, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, कौशिक कनौजिया, प्रिन्स राव, राजेन्द्र यादव, रवि सोनकर, जुम्मन खान, जैनेन्द्र सिंह, आशीष राय, विजय सिंह पटेल, भरतलाल बिन्द, अनीष खान, वन्दना गुप्ता, रामराज यादव, सौरभ सिंह, राहुल यादव, अशोक यादव, बबलू शुक्ला, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहें।