Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को थाना जहानाबाद परिसर में आगामी त्योहारों शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर शांति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं तथा अन्य सम्भ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाने के लिए जनसहयोग सुनिश्चित करना रहा। क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी लोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी ने भी कहा कि पुलिस-प्रशासन जनता के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को मजबूत बना सकता है और शांति समिति की भूमिका इसमें अहम है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।