फतेहपुर में धर्म क्रांति सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस और सम्मान समारोह संपन्न

FATEHPUR NEWS:  फतेहपुर शहर के जीटी रोड स्थित ग्राम सभा बकंदा में धर्म क्रांति सेवा ट्रस्ट के संयोजक आदित्य तिवारी और समाजसेवी उपाध्यक्ष अपना दल एस चिकित्सा मंच के तत्वावधान में ट्रस्ट का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख ट्रस्ट की संचालिका कंचन शर्मा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक और पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ‘जैकी’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी और अशोक तपस्वी सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद आयोजक आदित्य तिवारी ने मुख्य अतिथि को फूलों की माला और बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छोटी बच्चियों की क्रिकेट टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को बिस्किट और केला वितरित किए गए। साथ ही पांच गरीब एवं असहाय लोगों को अतिथियों द्वारा आर्थिक मदद भी प्रदान की गई। बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह ‘जैकी’ ने कहा कि धर्म क्रांति सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य और गौ सेवा जैसे क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आदित्य तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव की गरीब और असहाय जनता का इलाज पीजीआई मेडिकल जैसी अस्पतालों में कराकर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की संचालिका कंचन शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को लंच कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर धीरज सिंह, सुनील कुमार सहित गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *