Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

किसानों की आय दुगना करने का वादा जुमला बन गया, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल : जगमोहन सेमरी
JHANSI NEWS: राज्य सरकार ने हाल ही में प्रस्तुत किया गया बजट 2026-27 आम आदमी, किसानों और बेरोजगारों की वास्तविक समस्याओं से दूर दिख रहा है। सपा नेता राहुल यादव बबीना ने भी बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “किसानों की आय दुगना करने का वादा केवल घोषणा बन कर रह गया। वास्तविकता यह है कि किसान महंगाई और खाद संकट से जूझ रहे हैं। बिजली महंगी हो गई है और मार्केट क्रेस की समस्या बढ़ रही है।” उनका कहना है कि बजट में सरकार ने मुख्यतः अपनी उपलब्धियों की ही तारीफ की है, जबकि छात्रों, बेरोजगारों और गरीब वर्ग के लिए ठोस योजना की कमी है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे प्रदेश में चौपट है और शिक्षा के क्षेत्र में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा, सोना और चांदी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर रिकॉर्ड महंगाई ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजार में व्यापारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं, जिससे आर्थिक मंदी की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा की यदि खाद और बिजली की बढ़ती कीमतों पर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण और किसान वर्ग की समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। वही पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष जगमोहन सेमरी ने कहा कि “आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है और इस बजट में उसकी न तो कोई चर्चा है न ही कोई फिक्र।”बजट 2026 ने स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी, किसान और गरीब वर्ग की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर सरकार ने केवल घोषणाओं तक ही सीमित रहने का रास्ता चुना है।