गोला के प्रमुख मार्गो पर की गई पैदल गस्त

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सुरक्षा की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई पैदल गस्त की।इस दौरान कई संदिग्ध वाहनो एवं संबंधित व्यक्तियों की, भी  चेकिंग की गई। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, सिनेमा रोड, नानक चौकी रोड तक पैदल गस्त किया गया। तथा संदिग्ध वाहन एवं संबंधित व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस अवसर पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *