Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मैगलगंज थाना क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क एवं डन्डौरा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। रविवार को लालपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जुगुल किशोर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्बे हसन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास गौतम ने किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन संघर्ष, सामाजिक कुरीतियों के विरोध और समता मूलक समाज की स्थापना के उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान बौद्ध विहार पार्क, लालपुर में अधूरे पड़े पुस्तकालय को पूर्ण कराने की घोषणा पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर ने अपने निजी खर्चे से करने की की। वहीं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता ने सुलभ शौचालय निर्माण कराए जाने की घोषणा कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। उधर, डन्डौरा गांव में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन संदीप राठौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमित राठौर रहे तथा संचालन रोहित लाल गुलाबी तथा अखिलेश जौहर ने किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन, मानवता और भाईचारे के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तौले सिंह यादव, ऋषि नाथ वर्मा, संतोष कुमारी, विश्वराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य राममूर्ति राठौर सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।