श्री सहायक क्लब को मिली जीत

फोटो:ऋषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते इलाहाबाद विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र नाथ उपाध्याय

PRAYAGRAJ NEWS:  श्री सहायक क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रिकेट क्लब को छह रन से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर श्री सहायक क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन (प्रत्यूष सिंह 53, कौशल निषाद 25, बिपिन पाल 21, जयेश केसरवानी 17, लक्ष्य यादव 2/24, सुहैब खान 2/26, मोहम्मद अली जफर 1/32, शुभम सोनकर 1/36) बनाये। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन (शोएब खान 49, वीर प्रताप 38, लक्ष्य यादव 34, अर्पित ठाकुर व शिवम पटेल 15-15, ऋषभ 3/29, शिवांश पांडेय 2/41, बिपिन पाल व सुमित यादव एवं श्लोक चतुर्वेदी एक-एक विकेट) ही बना सकी। ऋषभ को इलाहाबाद विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कीड़ा भारती के प्रांत मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। मैच के दौरान इलाहाबाद के वरिष्ठ क्रिकेटर प्रदीप सिंह की माता के निधन पर दोनों टीमों, अंपायरों एवं आयोजकों ने दो मिनट का मन रखकर शोक-संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *