अमेठी के नरैनी गांव में श्रीमद्भागवत कथा की धूम, भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

AMETHI NEWS:  जिले के वासुदेव पाण्डेय नरैनी गांव में मंगलवार से आरंभ हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पूर्व सोमवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राम धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस दिव्य आयोजन में बद्रीकाश्रम से पधारे पूज्य दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज व्यास पीठ से श्रीमद्भागवत कथा का पावन वाचन करेंगे। सोमवार को निकली कलश यात्रा गांव के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर, हनुमान गढ़ी, महाराजपुर चौराहे स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, फूलमती मैया और महादेवन धाम होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल रहीं। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में रविशंकर पाण्डेय, ओमशंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, अंजनी मिश्रा सहित शान्तनु, प्रांजल, सुधांशु, प्रणव, सानिध्य, कार्तिकेय एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *