ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS:  ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे वैशन आहरबीहर गांव निवासी राजू सरोज के अनुसार उसकी तीन वर्षीया पुत्री मान्या सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दरवाजे के बगल से गुजरी सड़क के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक ट्रक की चपेट मंे आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजन वहां पहुंचे और घायल मासूम को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर चालक समेत ट्रक को कब्जे मे लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मासूम की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजवाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *