Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष के विशाल भण्डारा में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
माघ मेला से लौटते श्रद्धालुओं ने चार स्थानों पर चल रहे भण्डारे में लिया प्रसाद
PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज (छोटी मां) के नेतृत्व में आज मेला क्षेत्र के चार स्थानों पर विशाल भण्डारा चलाया गया जिसमें अपने घरों को लौट रहे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित प्रसाद लिया। बडी संख्या में किन्नर संत और शिष्य माघ मेला के सेक्टर-6 ओल्ड जीटी, संगम लोवर में लगे किन्नर अखाड़ा एवं नागवासुकी मार्ग – हर्षवर्धन मार्ग पर लगे अखिल भारतीय कल्याणी सनातन सेवा ट्स्ट की ओर से विशाल भण्डारा चलाया गया जिसमें बडी संख्या में घर वापसी करते श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को पूडी, कचैडी, सब्जी,रायता, बूंदी और रसगुल्ले खिलाएं गये। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मां) महराज ने बताया कि इस दौरान बडी संख्या में किन्नर संत भण्डारा चलाने में लगे हुए थे जो श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक खाना खिला रहे थे। उन्होने बताया कि माघ मास में कल्पवास करते हुए अन्नदान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं के प्रसाद वितरण में किन्नर अखाडा की श्रीमहंत सरस्वतीनंद गिरि मुरादाबादी और कामाक्षी नंद गिरि, शुभम नंद गिरि, हर्षिता नंद गिरि, मनीषा नंद गिरि, शिवानी नंद गिरि, आलिया नंद गिरि सहित अन्य प्रमुख शिष्यों ने श्रद्धालुओं को खाना खिलाने में मदद किया। उन्होने बताया कि माघ मेला के दौरान प्रयागराज, यूपी, उडीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के किन्नर संत और बडी संख्या में शिष्य माघी पूर्णिमा स्नान के बाद अपने आश्रम, घरों के लिए आज रवाना हो गये है। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज (छोटी मां) ने बताया कि माघ मेले के छठवें एवं अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी का भी स्नान किन्नर अखाड़ा के संत, शिष्य संगम पर सुबह आठ बजे से करेगा।