Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो : अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एएस हनुमानगंज की टीम
PRAYAGRAJ NEWS: युवराज शुक्ला के हरफनमौला खेल (77 रन, 49 गेंद, 11 चौके, दो छक्के एवं 6-1-35-3) और शिवेंद्र सिंह के अर्धशतक (77 रन, 46 गेंद 10 चौके, दो छक्के) की बदौलत एएस हनुमानगंज क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 135 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। एएस हनुमानगंज क्लब ने मंगलवार को अपने मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 32.4 ओवर में 269 रन (युवराज शुक्ला 77, शिवेंद्र सिंह 77, यशस्वी मिश्रा 33, मयंक यादव 32, मनु यादव 18, श्रेयांश मिश्रा 3/18, श्रेयांश शर्मा 2/44, अनुप्रास सिंह, अर्पित व रितेश यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब की टीम 22.5 ओवर में 134 रन (प्रत्यूष त्रिपाठी 35, ओम जायसवाल 20, युवराज शुक्ला 3/35, श्याम सिंह यादव 2/04, प्रशांत 1/16) पर सिमट गई। मैच के बाद एनआईएस क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने पुरस्कार वितरित किये। युवराज शुक्ला को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैटर, शिवेंद्र सिंह को बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव अशफाक अहमद ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रवि सिंह, सचिन प्रकाश, जमील दादा, रमन, जाहिद शेख, दीपक यादव, अंशु विश्वकर्मा, रितेश, शिवांश जायसवाल, अबुजर अंसारी आदि मौजूद रहे।