निर्भय के शतक से ट्रिपल आईटी क्लब फाइनल में

फोटो-निर्भय सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: ट्रिपल आईटी क्लब ने इंडियन क्लब को 255 रन से हराकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत में निर्भय सिंह ने शतकीय पारी (111 नाबाद, 47 गेंद, 14 चौके, छह छक्के) खेली। लूकरगंज मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में ट्रिपल आईटी क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 356 रन (निर्भय सिंह 111 नाबाद, देव सिंह 82, बशर 54, कृष्ण यादव 38, अमन यादव 25, संदीप आनंद 4/44, यश आनंद व रवि कुमार एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में इंडियन क्लब की टीम 18.1 ओवर में 101 रन (मोहित 23, अभिजीत त्रिपाठी 17, शिवा मिश्रा 4/27, अभिषेक 2/12, पार्थ, विवेक कुमार व अनुज रावत एक-एक विकेट) पर सिमट गई। निर्भय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *