Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा आयोजन
SONBHADRA NEWS: (रवि प्रकाश त्रिपाठी) पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा 8 फरवरी को योग कक्षा का 12वां वार्षिकोत्सव एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में किया गया है। पतंजलि योग समिति सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आप सभी के स्नेह ,सहयोग,आशीर्वाद से प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोनभद्र बार सभागार नियमित योग कक्षा का 12 वां वार्षिकोत्सव व नवनियुक्त अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व समस्त कार्यकारिणी का सम्मान समारोह 8 फरवरी रविवार को प्रातः कालीन योग कक्षा के पश्चात 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक , संरक्षक, संयोजक के मार्गदर्शन व पदाधिकारियों के नेतृत्व में मनाया जाएगा।जिसके मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश/ राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान भगवान सिंह, राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति दुर्गेश योगी, विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र व विंध्याचल मंडल प्रभारी धीरज रहेंगे। पतंजलि योग परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को समय से पहुंच कर सफल बनाने का आग्रह किया है।