Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: जिले की मोहन लालगंज तहसील में बुधवार को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर आवाज बुलन्द हुई। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के आहवान पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश साथियों सहित दोपहर तहसील परिसर पहुंचे। यहां महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में बार एसोसिएसन भवन के सामने एकजुट हुए वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि लखनऊ समेत कई जिलों में रोज अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में सरकार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराया जाना चाहिए। वहीं उन्होने संघर्ष में योगदान के लिए तहसील के अधिवक्ताओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किया। आमसभा की अध्यक्षता बार एसोसिएसन के अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व संचालन महामंत्री रामलखन यादव ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, धीरेन्द्रचंद्र तिवारी, अम्बरीश यादव, सतीश कुमार, विजय बहादुर, कालीशंकर चौरसिया, वेद प्रकाश मिश्र, राजकिशोर सिंह, किरन कुमारी, अरविंद रावत, संतोष यादव, अरूण कुमार विश्वकर्मा आदि अधिवक्ता रहे।