Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप लिंक भेजकर मोबाइल हैक करने और बैंक खातों से धनराशि निकालने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल औरैया की त्वरित कार्रवाई से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना दिवियापुर क्षेत्र के ग्राम पुरवा देवराय निवासी बुद्धेश्वर राव सिद्धार्थ के खाते से साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस बंद करने के नाम पर भेजे गए लिंक के माध्यम से 50,104 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल साइबर क्राइम आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम पृथुयश पुनीत मिश्रा के निर्देशन में साइबर सेल/साइबर थाना औरैया ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि 50,104 रुपये वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में गोल्डन ऑवर यानी एक घंटे के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है। साइबर सेल औरैया द्वारा कस्बों, गांवों, व्यापारिक संगठनों एवं शिक्षण संस्थानों में साइबर जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।