Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चें हुए लाभान्वित
PRAYAGRAJ NEWS: समेकित शिक्षा के अंतर्गत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए एमआर किट का वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रयागराज के सहयोग से जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के 155 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट का वितरण किया गया। किट पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा विकास पांडे ने किया। कार्यक्रम में राजीव त्रिपाठी जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन सहित जनपद के समस्त स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथैरेपिस्ट तथा बेसिक शिक्षा कार्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक एवं विकासात्मक सहयोग हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।