कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS:  जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार केस संख्या 5128/2020 और 5609/2025 थाना कोतवाली से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लल्लू उर्फ अब्बास (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रसूल निवासी अरबपुर थाना कोतवाली तथा लवकुश उर्फ प्रेमनाथ गुप्ता (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी फायर ब्रिगेड के पीछे शांति नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक भारत सिंह (चौकी प्रभारी रोडवेज) एवं उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और फरार व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *