Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकरी डा. अमित पाल की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि परिवार में पुनर्वासित 31 बच्चों तथा संस्थानों में आवासित 25 बच्चों का फॉलो-अप लिया जा रहा है। माह जनवरी, 2026 में 72 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह जनवरी, 2026 में देखरेख एवं संरक्षण से सम्बन्धित 22 नये प्रकरण प्राप्त हुये है। सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि माह जनवरी में 07 नये मामले आये है, 01 मामले का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि परिवार में पुनर्वासित बच्चों का आकस्मिक फॉलो-अप लिया जाय। वन स्टाप सेन्टर में आवासित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउन्सिलिंग एवं प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए, उनका पुनर्वासन व प्रकरणों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुये नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।