Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर सी.एन.डी.एस. का वेतन रोकने क निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता से कहा कि लेबर बढ़ाकर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाय। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्य डायट एवं अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. की टीम गठित कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय विद्यालयां में बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य एवं प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता, यू.पी.सिडको को निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन परियोजनाओं को शीघ्र हैण्ड ओवर कर दिया जाय।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं सहायक अभियंता, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहें निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराकर हैण्ड ओवर किया जाय। उन्हांने राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।