Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: भीरा थाना क्षेत्र में रसूखदार लोगों पर आरोप लगाकर वीडियो जारी कर आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है अब की से आदर्श नगर पंचायत भीरा के चैयरमैन पति व उन के खास लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।वायरल वीडियो मे एक युवक अपना नाम सुमित गुप्ता बताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष व कयी लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही इसके बाद 112 पर काल की इसके बाद हरकत में आई टीम ने उसे ट्रेस किया।जिम्मेदार लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक सुमित ने वायरल वीडियो में पैसों को लेकर लेनदेन के विवाद की बात कही जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने कुछ सामान गिरवी रखकर उससे पैसे लिए थे लेकिन अब वह सामान वापस लेना चाह रहे हैं तथा पैसे भी नहीं देने का इरादा इसके लिए मुझे घर में बंधक बनाकर मुझे प्रताड़ित किया व जान से मार डालने की धमकी दी इससे आहत होकर सुमित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।भीरा थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंच रहे हैं।वहीं भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति का कहना है कि हमारे नगर पंचायत के कुछ लोगों से विवाद था जिसे लेकर को समझाया था। हमारा इस मामले में कोई लेना देना नहीं है।