Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
चैधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय, प्रयागराज के वनस्पति विज्ञान विभाग दो द्वारा आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को डॉ. राजेश्वर प्रसाद स्मृति व्याख्यान-2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय के शैक्षणिक सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेश्वर प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अजय पी. खरे, वनस्पति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. सत्यनारायण , प्रोफेसर एच० के केहरी वनस्पति विज्ञान विभाग,प्रोफेसर संजय मिश्रा, ई सी सी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. शशि पाण्डेय राय (प्रोफेसर, सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन बॉटनी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी) रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान “फाइटोकेमिकल विविधता एवं पारिस्थितिक सहनशीलतारू सतत कृषि पारितंत्र में द्वितीयक उपापचयों की भूमिका” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पौधों के द्वितीयक उपापचय उत्पाद किस प्रकार जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं सतत कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका व्याख्यान शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। प्रधानाचार्य प्रो. अजय पी. खरे ने अपने उद्बोधन में डॉ. राजेश्वर प्रसाद के योगदान को स्मरण करते हुए इस प्रकार के स्मृति व्याख्यानों को शैक्षणिक परंपरा के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का परिचय वनस्पति विज्ञान विभाग की संयोजक प्रो. सरिता श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। उन्होंने प्रो. शशि पाण्डेय राय के शैक्षणिक, शोध एवं अकादमिक योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उनके वैज्ञानिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे प्रो. सत्यनारायण ने पूरे व्याख्यान कार्यक्रम का सार प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य वक्ता द्वारा व्यक्त विचारों को संक्षेप में रेखांकित करते हुए फाइटोकेमिकल विविधता एवं सतत कृषि पारितंत्र के महत्व को स्पष्ट किया। साथ ही उन्होंने इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन डॉ. नेहा पाण्डेय द्वारा किया गया, जिनके सधे हुए मंच संचालन ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनीता सिंह द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के दौरान आक्टाअध्यक्ष प्रोफेसर एस पी सिंह ,प्राक्टर प्रोफेसर संजय , मीना राय ,प्रोफेसर मंजू श्रीवास्तव, डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, डॉक्टर विजय प्रताप सिंह डॉक्टर यशवंत , डा० कीर्ति राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे ।