मेजारोड़ रेलवे स्टेशन मोहल्ले सड़क किनारे मिला अज्ञात बजुर्ग का शव

PRAYAGRAJ NEWS: मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिला। सोरांव गांव स्थित मेजा रोड रेलवे स्टेशन मोहल्ले में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेजा रोड पुलिस चैकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ने स्थानीय निवासी मनोज श्रीवास्तव और विजय कुमार बताया कि बुजुर्ग को गुरुवार रात मोहल्ले में टहलते हुए देखा गया था। उनके अनुसार, बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *