Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो:उमंग यादव एवं श्लोक चंद्रा
एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट में श्लोक की गेंदबाजी व्यर्थ
PRAYAGRAJ NEWS: उमंग यादव के बहुमुखी खेल (14 रन एवं चार विकेट) के दम पर भवम क्लब ने वाईएमसीए को 25 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। पराजित टीम के श्लोक चंद्रा की अचूक गेंदबाजी (5-3-06-5) व्यर्थ हो गई। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में भवम क्लब ने 24.2 ओवर में 97 रन (आयुष 26, हनी सिंह 21, उमंग यादव 14, श्लोक चंद्रा 5/06, सनी यादव, अक्षत केसरवानी, अग्रिम गुप्ता व अभिनव सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वाईएमसीए की टीम 22.5 ओवर में 72 रन (श्लोक चंद्रा 20, विबोध मिश्रा 10, उमंग यादव 4/17, हनी सिंह 2/16, सैफी व वैभव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। उमंग यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।