Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
VARANASI NEWS: शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युगपुरुष स्वर्गीय अजित दादा पवार साहब के अस्थि-कलश आज सायं काल 3=30 बजे काशी के अस्सी घाट में पार्थिव मृत शवदाह के बाद अस्थि विसर्जन किया गया है। उक्त अवसर पर भारी संख्या में उनके अस्थि विसर्जन में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। उक्त अस्थि विसर्जन यात्रा की जिम्मेदारी नेशनलिस्ट युवक कांग्रेस पार्टी अजित पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के अगुवाई में जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के प्रमुख पवित्र एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलो पर जाकर 12 पवित्र नदियों में स्वर्गीय अजित दादा पवार के अस्थि विसर्जन किया जा रहा है उसी क्रम में आज काशी स्थिति अस्सी घाट में उनका अस्थि विसर्जन किया गया है। उक्त अवसर पर उपस्थित सैकड़ों सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। उक्त अस्थि विसर्जन यात्रा में काशी अस्थि विसर्जन यात्रा के प्रमुख संयोजक महाराष्ट्र एन सी पी अजित पवार के प्रदेश महासचिव एवं भरपुरा के प्रतिष्ठित नेता अरुण दूबे द्वारा भरपुरा में भी अस्थि विसर्जन यात्रा पहुंची और भारी संख्या में उनके श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है।