Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: सोहबतियाबाग स्थित भूमि स्कैनिंग सेंटर में कॉन्टिन्यूआ किड्स ने मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी सेंटर खोला है। इस ओपीडी सेंटर से परिवारों को स्पेशलाइज्ड चाइल्ड केयर की सेवा आसानी से मिल सकेगी। बता दें कि मल्टीडिसिप्लिनरी पीडियाट्रिक और न्यूरोडेवलपमेंट केयर नेटवर्क कॉन्टिनुआ किड्स ने प्रयागराज में अपना कॉन्टिनुआ किड्स ये ओपीडी सेंटर खोला है। यह नया ओपीडी सेंटर खुलने से इस क्षेत्र में परिवारों को विशेष बाल उपचार सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। अब तक, प्रयागराज और आसपास के जिलों के कई परिवारों को स्पेशलाइज्ड पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी और डेवलपमेंटल केयर के लिए बड़े मेट्रो शहरों में जाना पड़ता था। उन्हें उन्हें ज्यादा वित्तीय खर्च और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस कमी को पूरा करने के लिए यह नया सेंटर घर के पास ही एकीकृत, विश्लेषकों की देखरेख में सेवा देने के लिए बनाया गया है। उद्द्घाटन के मौके पर बोलते हुए कंटीन्यूआ किड्स की को-फाउंडर और पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूजा कपूर ने कहा, ‘हमने खुद देखा है कि परिवारों के लिए बार-बार कंसल्टेशन और थेरेपी के लिए लंबी दूरी तय करना कितना मुश्किल होता है। शारीरिक विकास और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं वाले बच्चों को लगातार देखभाल की जरूरत होती है और बार-बार यात्रा करना अक्सर इसमें एक रुकावट बन जाती है। प्रयागराज सेंटर के साथ, हमारा मकसद इन चुनौतियों को समझना और परिवारों को उनके दरवाजे पर विशेष सेवा देना है ताकि कोई भी बच्चा दूर होने की वजह से समय पर मदद से वंचित न रहे।’ वहीं डॉक्टर पूजा ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच मोबाइल एडिक्शन की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि तीन साल के नीचे के बच्चों को अगर मोबाइल दिया जाता है तो उनको स्क्रीन से न केवल उनकी आंखों पर बल्कि उनका विकास भी रुक जाता है इसलिए उन्होंने पेरेंट्स से अपील कि कि वो तीन साल तक के बच्चों को ही मोबाइल दे और उनपर ध्यान दें कि आपका बच्चा मोबाइल में क्या देख रहा है।।
इस सेंटर का उद्घाटन सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. जे वी राय और कंसल्टिंग पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन कुमार की मौजूदगी में हुआ, जो बच्चों की हेल्थकेयर के लिए कॉन्टिनुआ किड्स के मल्टीस्पेशियलिटी और सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
डॉ. जे वी राय ने कहा, ‘बच्चों की देखभाल में शुरुआती पहचान और सही समय पर इलाज बहुत जरूरी है। प्रयागराज में कॉन्टिनुआ किड्स जैसा मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि बच्चों को बिना किसी फालतू देरी के सही जांच और उपयुक्त इलाज मिले। इलाके में आसानी से मिलने वाली चिकित्सा की जरूरत पर बात करते हुए डॉ. नवीन कुमार ने कहा, ‘इस इलाके के परिवार लंबे समय से बच्चों की खास सेवाओं के लिए मेट्रो शहरों पर निर्भर रहे हैं। प्रयागराज में कॉन्टिनुआ किड्स की मौजूदगी परिवारों के बच्चों के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा ज्यादा आसानी से सुनिश्चित कराने की दिशा में एक जरूरी कदम है।’ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जयंती, डॉ. नवीन कुमार के साथ, प्रयागराज कॉन्टिनुआ किड्स ओपीडी सेंटर में चिकित्सीय परिचालन और बच्चों की संपूर्ण देखभाल करेंगी, जिससे निरंतरता, गुणवत्ता और प्रमाण पर आधारित चिकित्सा सुनिश्चित एवं सुलभ होंगी।