Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शनिवार को “द काशिश पैलेस जौगढ़” सक्तेशगढ़ मंडल-सतेशगढ़ विकासखंड-राजगढ़ विधानसभा-मड़िहान में केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 मे उत्तर प्रदेश के लिए विकास रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है,यह बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है. इसके साथ ही हाई स्पीड रेल एवं रेल विस्तार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे एवं एवं यूपी को लॉजिस्टिक हब तथा कृषि मे एआई तकनीक एवं जीवन रक्षक दवाओ पर छूट एवं पर्यटन और रोजगार,युवा एवं नई टेक्नोलॉजी पर विकास पर विशेष बजट मे जोर दिया गया। इसमें अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत के तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय हरिचरन सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, इंस पटेल, संदीप पाठक एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।