Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: तेलियानी ब्लॉक में खंड स्तरीय गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मेले के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को मूंग बीज की मिनीकिट वितरित की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देते हुए कहा कि खेती को उपजाऊ और टिकाऊ बनाने के लिए रसायनों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करना जरूरी है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य, जैविक खाद के उपयोग और फसल चक्र अपनाने पर विशेष जोर दिया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने पोषण के प्रति किसानों को जागरूक किया, जबकि कृषि रक्षा इकाई ने जहरमुक्त कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह ने जैविक उत्पादों का स्टॉल लगाकर लोगों को प्राकृतिक और घरेलू उत्पादों से परिचित कराया। महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव गीता देवी ने बताया कि समूह द्वारा मिश्री, अलसी के लड्डू, बाजरे के लड्डू, गुड़ मेवा लड्डू, देशी बिलौना घी तथा कान्हा जी के कपड़े जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें ग्रामीण स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस अवसर पर निहाल कुरैशी, डॉ. अभिषेक सिंह गौतम, डॉ. अमित तथा सेवानिवृत्त डॉ. शिवमंगल सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य विशेषज्ञ एवं अधिकारी मौजूद रहे हैं।