मिशन शक्ति के तहत हुआ बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS:  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “बहू-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया। सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं की रोकथाम तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही दहेज, उत्पीड़न, साइबर अपराध और अपहरण जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चल रहे इन कार्यक्रमों से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है और समाज में जागरूकता का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *