भूमिधरी जमीन में अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में एक पीड़ित का आरोप है कि उसके विपक्षी जबरन भूमिधरी जमीन में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसका विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के अजमतपुर निवासी भैयालाल पुत्र इंद्रबली ने एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन में विपक्षी जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं, पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो जाते है। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने सैनी पुलिस को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *