डीजे बजाना पड़ा महंगा रात 10 बजे बाद बजा रहे थे डीजे

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  शहर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो डीजे वाहनों को सीज किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने 8 फरवरी 2026 को इस कार्रवाई की जानकारी दी। एएसपी विवेक तिवारी ने बताया कि 6 फरवरी की रात को पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान एलआरपी चौराहे के पास से एक डीजे वाहन पकड़ा गया, जबकि दूसरा डीजे वाहन मेला मैदान चौराहे के पास तेज आवाज में बजता हुआ पाया गया। दोनों ही मामलों में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया जा रहा था, जो ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे वाहनों को जब्त कर सीज कर दिया। एएसपी ने जानकारी दी कि एलआरपी चौकी के पास से जब्त किया गया डीजे वाहन सदर कोतवाली परिसर में खड़ा है, जबकि मेला मैदान चौराहे से पकड़ा गया डीजे वाहन पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है।एएसपी तिवारी ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे और अन्य ध्वनि यंत्रों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और ध्वनि प्रदूषण से बचकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *