Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-पीयूष कुमार को मैन ऑफ द मैच देते क्रिकेट कोच हसबीन अहमद
PRAYAGRAJ NEWS: जैदी इंडोर क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। इस जीत में पीयूष कुमार के बहुमुखी प्रदर्शन (48 रन एवं तीन विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में कैंटोनमेंट बोर्ड की यह लगातार चौथी हार रही। वहीं जैदी इंडोर क्लब ने चार मैच में पहली जीत दर्ज की। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर जैदी इंडोर क्लब ने 30 ओवर में सात विकेट पर 193 रन (पीयूष कुमार 43, पीयूष मिश्रा 25, शाश्वत मित्र 22, शिवांश मिश्रा 21, मोहम्मद फैज 2/25, तनिष्क सोनकर 2/28, दीपक भारद्वाज 2/40) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन (अक्षत केसरवानी 58 नाबाद, शिवम यादव 37, आर्यन यादव 22, पीयूष कुमार 3/41, शिवांश मिश्रा 2/23, सृजन पटेल, अंश सिंह व पीयूष मिश्रा एक-एक विकेट) ही बना सकी। पीयूष कुमार को एनआईएस क्रिकेट कोच हसबीन अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ क्रिकेटर आलोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।