Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो:डीआरएम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल।
PRAYAGRAJ NEWS: ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार्स और इलेक्ट्रिकल टीआरडी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर डीआरएम कप इंटर डिपार्टमेंटल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। डीएसए मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में डीईई जनरल एंड कोचिंग ने 19.5 ओवर में 144 रन (विशाल 31, आकाश श्रीनेत्र 24, योगेश कुमार व देवांश यादव 15-15, चितरंजन चौबे 4/28, महेंद्र गुप्ता 3/16 मोहम्मद आदिल 2/28) बनाए। जवाब में ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन (अनुज शुक्ला 34, चितरंजन चौबे 32, महेंद्र कुमार 15, गौरव 2/20, प्रवीण मौर्य 2/35, प्रकाश जायसवाल व देवानंद यादव एक-एक विकेट) बना लिए। चितरंजन चौबे को एडीएसओ अंकुर चक्रवर्ती ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में इलेक्ट्रिकल टीआरडी ने 18 ओवर में 141 रन (गौरव पाल 47, सुशील 35, जितेंद्र कुमार 20, आलोक कुमार 19, मुकुल कुमार 3/23, धर्मेंद्र कुमार 2/23, सद्दाम हुसैन 2/28) बनाए। जवाब में पर्सनल की टीम 13 ओवर में 69 रन (बलराम 14, रोहित प्रजापति 13, सुशील 4/09, राम 2/11, जितेंद्र कुमार, अभिषेक शुक्ला, आलोक कुमार व आकाश एक-एक विकेट) पर सिमट गई। सुशील को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मंडल कीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर एडीआरएम/इंफ्रा नवीन प्रकाश, एडीआरएम/ऑपरेशन एमएम वारिस, सीनियर डीईएन/कोऑर्डिनेशन जावेद अख्तर एवं सीनियर डीएसटी कोऑर्डिनेशन आरपी कनौजिया आदि मौजूद रहे।