राजकीय विद्यालय मोहम्मदाबाद में वार्षिकोत्सव संपन्न

FATEHPUR NEWS:  हथगाम विकास खंड के राजकीय विद्यालय मोहम्मदाबाद में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव बहादुर सिंह यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मो. आकिब और मो. अकमल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। छात्रा शिफा ने भाषण दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नारी शिक्षा, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण, विविधता में एकता और देशभक्ति से जुड़े गीत और नाटक शामिल रहे। विद्यालय की ओर से बच्चों को खेलकूद और पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रियंका और पवन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन सिंगल में शिफा, बैडमिंटन डबल्स में सचिन-आयुष और वजीहा-मिस्बाह ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक इंद्र कुमार और शिक्षक संधीर कुमार, बलवीर कुमार, सोमनाथ और सौरभ कुमार का सहयोग रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक और ग्रामीण काफी खुश नजर आए और उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। सायबा, वजीहा, शिवानी, प्रियंका, नीतू, निशा, पायल, आयुषी, सानू, प्रिया, अक्सा, रश्मि, लक्ष्मी, आयशा, इरम, सचिन, कोमल, लुबना, रंजीत, शिवम, साहिल, करण, सिद्धार्थ, रानू सहित कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *