Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात एक महिला का शव पाया गया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मृत महिला की शिनाख्त के प्रयास में आसपास के थानों को महिला की तस्वीर भेजी है। महिला ट्रेन से गिरकर मृत हुई है या फिर शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है, इस बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सोमवार को मृतका की बेटी ममता देवी पुत्री स्व चिंतामणि ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के आकाश जो रिश्ते में उसके भाई है उनके मोबाइल में एक महिला का फोटो व वीडियो देखा , ममता ने मृतका के शव को अपनी मां उर्मिला देवी 42 वर्ष के रूप में करते हुए सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां के दाहिने हाथ में पिता का नाम लिखा था , पीड़िता के मुताबिक उसकी मां उर्मिला देवी को जवई पड़री गांव का एक व्यक्ति सात फरवरी की दोपहर एक बजे के करीब अपनी बाइक में बिठाकर ले गया था जिसके बाद उसकी मां घर नहीं लौटी, ममता देवी का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसकी मां से फोन पर बात करता था और घर आता जाता था , पीड़िता ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। ममता घर में अपने छोटे भाई के साथ रहती है। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।