Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कंथुवा गांव में धोखधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कंथुवा गांव निवासी गाजी शबीह अहमद पुत्र स्व सगीर अहमद ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि वह वर्तमान में लखनऊ महानगर के सीआईडी कालोनी में रहता है, और चार वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु के पश्चात जमीन का वरासत कराया था जिसके बाद रोजी रोटी के सिलसिले में लखनऊ चला गया। 11 अप्रैल 2025 को पीड़ित जब पैतृक संपत्ति की देखरेख के लिए गांव पहुंचा तो खतौनी में गांव के मोहम्मद शाहिद, ताज मल्लहन निवासी कल्लू अहमद एवं कंथुवा गांव निवासी रहमत अली ने कूट रचित तरीके से धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से उक्त जमीन का बैनामा करा लिया । जिसके बाद उसने 27 अक्तूबर को कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद पीड़ित न्यायालय की शरण में गया। कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने मोहम्मद शाहिद , कल्लू अहमद एवं रहमत अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।