सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवहट

सपा जिलाध्यक्ष बोले: जल्द से जल्द हो हत्या का खुलासा

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवहट पहुंचा। जहाँ छोटकऊ कोल का शव शहजहवा बावली जंगल से बरामद किया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफनाया गया था। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा छोटकऊ कोल की हत्या का जल्द से जल्द खुलासा किया जाय। अन्यथा समाजवादी पार्टी चुप नही बैठेगी। कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में सोकिम अहमद छानबे विधानसभा अध्यक्ष, हरिशंकर यादव, निराला कोल, रमाशंकर कोल, रविन्द्र कोल, सियाराम जैसल, मुकुन्द लाल यादव, जुम्मन खान, शकील अहमद, नियाज अहमद, सुरेन्द्र त्रिपाठी, इन्द्र बहादुर सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *