Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: विंध्याचल मंदिर परिसर में एक दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय को नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने लाईन हाजिर कर दिया। घटना का वीडियो 09 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया। जानकारी के मुताबिक, गेट नंबर-02 पर एक भिखारी दर्शनार्थियों से पैसे मांग रहा था। वह नशे की हालत में था और श्रद्धालुओं को परेशान कर रहा था। दर्शनार्थियों की शिकायत पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उप निरीक्षक द्वारा लाठी से मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया, जिससे मामला तूल पकड़ गया। प्रारंभिक जांच में इसे पुलिस दुर्व्यवहार मानते हुए नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उप निरीक्षक सुनील कुमार राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर को तीन दिवस के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।