Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र में स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने संगम नोज पर स्वच्छता प्रहरियों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नीति एवं शोध विभाग के प्रदेश सह संयोजक अंगद सिंह पटेल ने कहा कि सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सफाई मित्रों के श्रम, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सबका कर्तव्य है। सफाई मित्र हमारे समाज की रीढ़ हैं जो दिन-रात मेहनत कर स्वच्छता अभियान को साकार करते हैं। आज का यह छोटा-सा प्रयास उनके प्रति कृतज्ञता और सहयोग का प्रतीक है। जयकरण पासी, अंकित, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव विवेक मिश्रा, मंजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।