समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा प. दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस” के अवसर बुधवार को दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसको समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने आगे कहा कि भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी राष्ट्रीय से बूथ तक के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, के पदाधिकारी, विचार परिवार के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, बोर्ड आयोग निगम के सदस्यगणों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *