राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसखी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए दवा दी गई। इस दौरान बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक, रसोइया व अन्य लोगों ने भी एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण ने बताया कि विद्यालय में कुल 114 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 99 बच्चों ने दवा का सेवन किया। दवा लेने वाले बच्चों में 46 लड़कियां और 53 लड़के शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शेष 15 बच्चों को मॉप-अप दिवस के अंतर्गत 13 फरवरी को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जिससे कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह सके। प्रधानाध्यापक ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस दौरान शिक्षिका माया सिंह, रिया सेठी, संध्या देवी पटेल व बीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *