अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक समीक्षा बैठकें संपन्न

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) पार्टी की जिले की सभी विधानसभाओं में मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
चुनार विधानसभा की बैठक नारायणपुर स्थित टेडुआ डाक बंगला पर हुई, जहां विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का आह्वान किया। मड़िहान विधानसभा की बैठक दादरा मु. रामपुर, नगर विधानसभा की बैठक कोन ब्लॉक के पुरानी चिल्ह बाजार, मझवा विधानसभा की बैठक सेक्टर अध्यक्ष के आवास तथा छानबे विधानसभा की बैठक विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर संपन्न हुई। सभी बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *