Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शादी के नाम पर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का थाना राजगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। इस संबंध में थाना राजगढ़ में मीरा देवी पत्नी अखिलेश शर्मा, निवासी ग्राम ट्रास जमुना कॉलोनी, फ्रेंड्स-2 जी-6/80 रामबाग, एत्माददौला, जनपद आगरा ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने शादी के लिए रिश्ता तय कराने का झांसा देकर उनसे धन की अवैध उगाही की। तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ में मुकदमा संख्या 24/2026 धारा 3(5), 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी राजगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र पुत्र राममूरत निवासी दाउदपुर थाना चंदौली जनपद चंदौली, रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चंदौली, महिमा पत्नी जितेंद्र निवासी दाउदपुर थाना चंदौली जनपद चंदौली, रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर तथा मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ मीरजापुर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का मुखिया अजीत है। गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन बनकर और दुल्हन के रिश्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देते थे और जरूरतमंद लोगों से रुपये ठगते थे। ठगी से मिली रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली गई 30 हजार रुपये की नकद धनराशि बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेशकर कर जेल भेजा गया।