Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
LAKHIMPUR KHERI NEWS: फरधान थाना क्षेत्र के नैनेपारा गांव में मंगलवार को एक युवक की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान नैनेपारा निवासी रूपेश वर्मा (28 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उस समय रूपेश की पत्नी घर पर मौजूद थी, जबकि उनकी मां लखनपुर स्थित बालाजी मंदिर प्रसाद चढ़ाने गई हुई थीं। पत्नी ने जब रूपेश को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।परिजनों ने आरोप लगाया है कि रूपेश कुछ समय से कर्ज और उधारी के पैसों को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने फरधान थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के कुछ लोगों पर रूपेश को प्रताड़ित करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई थी।फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है।