सपाईयों ने एसीएमओ व सीएचसी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, 24 घंटे सर्जन की उपलब्धता जैसी मांगे
PRAYAGRAJ NEWS:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव की अव्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब के प्रयागराज एसीएमओ डॉ तारिक इकबाल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ केबी सिंह को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कराने, अस्पताल परिसर में ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराए जाने तथा 24 घंटे अस्पताल में आकस्मिक सेवाओं के लिए सर्जन की उपलब्धता कराए जाने जैसी मांगे शामिल रही। यह ज्ञापन समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोम दत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में दिया गया। एसीएमओ प्रयागराज डॉ तारिक इकबाल ने ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अस्पताल की कमियों को शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव रवींद्र जैसल जाटव, नगर अध्यक्ष मेहताब खान, जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन सोनकर, दीपक पटेल, अश्वनी पटेल सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *