Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विधायक ने सीएचसी कोरांव में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: स्वच्छ भारत मिशन अभियान को आगे बढ़ाने व सरकार के अभियान का सीएचसी कोरांव में निर्मित कराया गया सार्वजनिक शौचालय पहचान बनेगा। अस्पताल आने वाले मरीजों को अब अस्पताल परिसर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी उन्हें शौच व पेशाब के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह बातें कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का फीता काट कर उद्घाटन करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि सरकार का सपना है कि हमारे देश के नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे और स्वच्छता पर जागरूक रहे इसके लिए हमारी सरकार प्रत्येक घरों व गांवों में सार्वजनिक शौचालय बनवाने का काम किया है। इसी क्रम में सीएचसी कोरांव परिसर में भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जो अस्पताल आने वाले लोगों के लिए हमेशा खुला रहेगा। अस्पताल आने वाले लोग इसका उपयोग कर सकेंगे। शौचालय उद्घाटन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ केबी सिंह, विधायक प्रतिनिधि अखंड पांडेय, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, जमुना प्रसाद मिश्र समेत अस्पताल के कई अन्य चिकित्सक स्टाफ व भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।