Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ग्रामीणों ने आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोरांव के बदौर ग्राम पंचायत से होते हुए घेघसाही तक बनाई गई 5 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क पर बनी पुलिया निर्माण के वर्ष भर बाद ही टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आवागमन ठप हो गया है। स्कूल वाहन या अन्य बड़े वाहन तथा चार पहिया वाहनो का आवागमन उक्त मार्ग पर पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे ग्रामीणों को स्कूली बच्चों को भी गांव से दूर मुख्य सड़क तक ले आकर पहुंचाना पड़ रहा है। ज्ञातब्य हो कि कोरांव मेजा मुख्य मार्ग से बदौर ग्राम पंचायत से होते हुए घेघसाही ग्राम पंचायत तक 5 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष भर पहले सड़क का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। मुख्य मार्ग से थोड़ी ही दूर पर बदौर ग्राम पंचायत में नाला होने के कारण पुलिया का भी निर्माण कार्य कराया गया। पुलिया वर्ष भर बाद ही टूट कर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में मुख्य सड़क पर बने गड्ढे को लेकर हादसे की भी आशंकाएं बढ़ गई हैं। बदौर गांव गांव के रहने वाले आयुष सिंह, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, रणजीत सिंह आदि ने बताया की पुलिया का निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा हुआ कि निर्माण कार्य के वर्ष भर बाद ही पुलिया टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे कई गांवो का आवागमन बाधित हो गया है। सिर्फ दो पहिया वाहन ही आ जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूटकर होने और आवागमन बाधित होने के बाबत आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर शनिवार को सुबह उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य के वर्ष भर बाद ही पुलिया टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है और आवागमन बाधित है तो संबंधित विभाग को पत्राचार कर तत्काल पुलिया की मरम्मत कराते हुए बाधित रास्ते को शुरू कराया जाएगा।