Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को डे्स, किताब सहित अन्य दी गयी सुविधाएं
माघ मेला – 2026 में सफाई कर्मियों के 333 बच्चों की पढाई के लिए अस्थाई विद्याकुंभ विद्यालय का हुआ समापन
PRAYAGRAJ NEWS: बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज की ओर से माघ मेला-2026 में सफाई कर्मियों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने कराए जाने के निमित्त सेनिटेशन कॉलोनी में संचालित अस्थाई विद्याकुंभ विद्यालय का आज समापन हुआ ।
समापन समारोह का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला एमडीएम समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि माघ मेला के दौरान नामांकित 333 बच्चों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से शिक्षा प्रदान किया है जिसे निरंतर जारी रखने का दायित्व अभिभावकों का है। मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष माघ मेला में अस्थाई विद्यालय का संचालन अनवरत जारी रखेगा ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। बीएसए ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से गतिविधि आधारित बहुमुखी शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दिया गया एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उपहार प्रदान किया । बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक, स्वेटर, जूता , मोजा , स्वेटर, स्टेशनरी , अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है एवं प्रतिदिन गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए गए सकारात्मक पहल को अनुकरणीय बताया गया। कार्यक्रम में सैनिटेशन प्रभारी ,माघ मेला – 2026 डॉ आनन्द सिंह, स्वास्थ्य भंडार प्रभारी राजकुमार गुप्ता,बीईओ लाल जी शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह , समाजसेवी आलोक यति, स्नेहल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक मनीष कन्नौजिया, एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रतिनिधि अवनीश, शिव नाडर फाउंडेशन से मयंक सिन्हा , शरद त्रिवेदी ,साहब लाल, बाल विकास विभाग के अधिकारी गण एवं विद्या कुम्भ विद्यालय के शिक्षकध् शिक्षिका डॉ संगीता श्रीवास्तव, शैलजा यादव माया गिरी, शशिकांत सिंह, हीरु यादव, विनीता शुक्ला, श्रेयसी दुबे श्रद्धा श्रीवास्तव, मधुरिमा गुप्ता, प्रियंका, कुलदीप द्विवेदी , शशांक मिश्र,श्री बृजेश यादव, आलोक श्रीवास्तव , उमाकांत शुक्ला , रोहन यादव सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक दिलीप मिश्र ने किया।